30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी में NHAI के खिलाफ प्रदर्शन, किसान नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास, टोल वसूली के खिलाफ लामबंद हुए लोग

Protest against NHAI: वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर भूमि अधिग्रहण और टोल वसूली के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया है...
2 min read
Google source verification
Varanasi latest news

किसान नेता को हिरासत में लेती पुलिस, (Pc-Vijendra Mishra)

Farmers Protest in Varanasi: वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर भूमि अधिग्रहण और टोल वसूली के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया है। किसानों के प्रदर्शन की जानकारी होते ही भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था और किसानों को टोल प्लाजा के समीप जाने से रोका जा रहा था। इसके साथ ही कई किसान नेताओं को और सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं, टोल प्लाजा के समीप पहुंचकर किसान नेता अजीत सिंह ने आत्मदाह का भी प्रयास किया है, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

क्यों हो रहा विरोध

दरअसल, वाराणसी-आजमगढ़ रोड पर ढेरही टोल प्लाजा पर वसूली और भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का प्रदर्शन बुधवार को प्रस्तावित था। इससे पहले ही पुलिस की सुरक्षा टोल प्लाजा के समीप बढ़ा दी गई। पुलिस के साथ पीएससी के जवानों को भी मौके पर तैनात कर दिया गया। वहीं, कई लोगों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट भी कर लिया, लेकिन दिन ढलने के साथ ही किसान नेता टोल प्लाजा की तरफ बढ़ने लगे। किसान नेता और यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने टोल पर वसूली का विरोध करते हुए आंदोलन करने की बात कही थी।

बुधवार की दोपहर अजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ पुलिस को चकमा देकर टोल प्लाजा के समय पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में बोतल में पेट्रोल भी था। उन्होंने बोतल से पेट्रोल अपने ऊपर डालकर लाइटर से आत्मदाह का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। अजीत सिंह का आरोप है कि एनएचएआई ने सड़क निर्माण के लिए किसने की जमीन तो ले ली, लेकिन उन्हें इसका उचित मुआवजा तक नहीं मिल सका। वहीं, 17 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण भी अभी अधूरा है, ऐसे में टोल वसूला जाना गलत है।

अधिकारियों संग बैठक बेनतीजा

डीसीपी राजेश पांडे ने बताया है कि एनएचएआई के तरफ से किसानों के मासिक पास पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। उनकी अन्य मांगों पर भी उनसे बातचीत की जा रही है। इससे पहले किसनों और अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई थी, लेकिन मांगों पर कोई सहमति नहीं बन पाई। उन्होंने बताया है कि मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रदर्शन करने और आवागमन को अवरुद्ध करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग