29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Vidisha / बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे BJP विधायक, ग्रामीणों ने पीड़ा सुनाई तो बोले- ‘हमने कहा था दरिया के किनारे घर बनाओ’

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे BJP विधायक, ग्रामीणों ने पीड़ा सुनाई तो बोले- ‘हमने कहा था दरिया के किनारे घर बनाओ’

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे कुरवाई के बीजेपी विधायक, की विवादित बात- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Aug 2021, 10:23 PM IST

News

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे BJP विधायक, ग्रामीणों ने पीड़ा सुनाई तो बोले- 'हमने कहा था दरिया के किनारे घर बनाओ'

विदिशा/ हालही में मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आई बाढ़ के बाद जहां एक तरफ सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ितों को चिंतित न रहने का आश्वासन दिया है, तो वहीं उन्हीं की पार्टी के नेता बाढ़ पीड़ितों के जख्म कुरेदने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला विदिशा जिले के कुरवाई गांव से सामने आया है। यहां बाढ़ पीडि़तों के जख्म पर मरहम लगाने और उनका हाल चाल जानने अपने कुरवाई विधायक क्षेत्र पहुंचे हरिसिंह सप्रे ने ग्रामीणों से कुछ ऐसा कह दिया कि, उसे सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक हरिसिंह सप्रे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की बातचीत सुनते और इलाके का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने जब अपनी परेशानियां बताते हुए राहत दिलाने की बात कही, तो विधायक बोले- 'पहले हमारी सुन लो, ढड़ेला नहीं है, शिवराज जी के चेला हैं, कह दई सो मिलेगो।'

पढ़ें ये खास खबर- भाजपा कार्यालय में राष्ट्रध्वज से ऊंचा लगा दिया BJP का झंडा, कांग्रेस बोली- ये राष्ट्रदोह है


हमने कहा था दरिया के किनारे घर बनाओ


विधायक सप्रे ने बाढ़ पीड़ितों की मांगों के बीच कहा कि- सब मिलेगा, लेकिन आदमी को ध्यान नहीं है कि, हमें मरना है। अमर होके आए हैं। चेक लेकर जाएंगे, सोना खाके जाएंगे। इस बीच जब किसी ने कहा कि, हम रहेंगे कहां? तो विधायक ने जवाब दिया कि- 'तुमसे कौन ने कही थी कि, नदियारे रहो। हमने कई थी, इनने कई थी, शिवराज जी ने कई थी। वो तो उम्दा हैं कि, शिवराज जी हैं, कलनाथ होते तो तुम्हें नहीं मिलतो झुनझुना। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सिर्फ एक परिवार को उन्होंने एसडीएम अंजलि शाह से 50 किलो राशन दिलवाने की बात कही।