29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Agar Malwa / भाजपा कार्यालय में राष्ट्रध्वज से ऊंचा लगा दिया BJP का झंडा, कांग्रेस बोली- ये राष्ट्रदोह है

भाजपा कार्यालय में राष्ट्रध्वज से ऊंचा लगा दिया BJP का झंडा, कांग्रेस बोली- ये राष्ट्रदोह है

मध्य प्रदेश के आगर जिला भाजपा कार्यालय में तिरंगे से ऊंचा लगा दिया BJP का झंडा। कांग्रेस ने बताया राष्ट्रद्रोह...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 Aug 2021, 5:32 PM IST

News

भाजपा कार्यालय में राष्ट्रध्वज से ऊंचा लगा दिया BJP का झंडा, कांग्रेस बोली- ये राष्ट्रदोह है

आगर मालवा/ देशभर में रविवार को आजादी का 75वां जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह राष्ट्रध्वज फहराते समय राष्ट्रगान के साथ भारत माता के जयकारे लगाए गए। इसी बीच मध्य प्रदेश के आगर जिला भाजपा कार्यालय से स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें जिस किसी ने भी देखा, वो हैरान रह गया। यहां 15 अगस्त पर तिरंगा से ऊंचा भाजपा का झंडा लगा नजर आया। बीजेपी कार्यालय पर इस तरह की घटना सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस तस्वीर के जरिये बीजेपी को ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस ने इसे राष्ट्रदोह बता दिया है।

पढ़ें ये खास खबर- वाहन पर लगा था उल्‍टा तिरंगा, परेड निरीक्षण पर निकले प्रभारी मंत्री, कांग्रेस ने कसा तंज


जिम्मेदार बोले- वहां पहले से लगा था BJP का झंडा

बता दें कि, देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर की तरह आगर स्थित भाजपा के जिला मुख्यालय पर भी झंडावंदन किया गया। लेकिन, उसी से सटकर भवन पर जब ऊपर की ओर नजर गई, तो यहां तिरंगे से ऊंचा भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराता हुआ नजर आया। मामले को लेकर जब जिले के जिम्मेदारों से सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि, पार्टी का झंडा भवन पर पहले से ही लगा हुआ था, उसे वहां जानबूझकर प्लांट नहीं किया गया।

पढ़ें ये खास खबर- आज सावन सोमवार की आखिरी सवारी पर महाकाल : यहां से करें ऑनलाइन दर्शन


कांग्रेस ने कसा तंज

भाजपा कार्यालय पर हुई इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय ने इसके वीडियो को रीट्वीट करते हुए तंज कसा, उन्होंने कहा कि, भाजपा और कांग्रेस में क्या अंतर है? भाजपा - पार्टी आगे देश पीछे। कांग्रेस - देश पहले पार्टी पीछे। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस की और से जारी ट्वीट में घटना का वीडियो जारी करते हुए लिखा गया कि, 'तिरंगे का अपमान करती बीजेपी: मध्य प्रदेश के आगर ज़िले में बीजेपी कार्यालय में तिरंगे से ऊपर बीजेपी का यह झंडा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान और तिरंगे की आन मान और शान पर चोट है। शिवराज जी, ये सीधे-सीधे राष्ट्रद्रोह है, और आप राष्ट्रद्रोहियों के संरक्षक।

पढ़ें ये खास खबर- मध्य प्रदेश का 'फौजी गांव': यहां हर दूसरे घर में रहता है एक फौजी, लड़कियां भी हैं BSF और CRPF में


विधायक बोले - ये राष्ट्रद्रोह है

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आगर कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा कि, कुछ ही दिन पहले आगर में भाजपा नेता ने भारत माता का फोटो फाड़कर अपमानित किया था। आज फिर भाजपा द्वारा राष्ट्रध्वज से ऊपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर राष्ट्रद्रोह किया है। झूठी राष्ट्र प्रेम की बातें करने वाले ढोंगी नेता लगातार भारत माता का अपमान करते जा रहे हैं। आगर की जनता इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

मध्य प्रदेश में कृषि कानून का विरोध - देखें Video