27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Agar Malwa / सोफे पर चेहरा लटकाकर बैठे रहे पटवारी-कोटवार, आगर-मालवा में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

सोफे पर चेहरा लटकाकर बैठे रहे पटवारी-कोटवार, आगर-मालवा में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

Patwari Bribery Case: जमीन के नक्शे में सुधार के एवज में मांगी थी 60 हजार रुपये रिश्वत, 30 हजार रुपये पहले ही ले चुके थे।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 27 Nov 2026, 3:26 PM IST

Agar Malwa Patwari Bribery Case

patwari kotwar caught taking bribe 10 thosand rs lokayukta trap, रिश्वत लेते पकड़ाए पटवारी-कोटवारी (Source-Patrika)

Agar Malwa Patwari Bribery Case: मध्यप्रदेश में एक बार फिर रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला आगर-मालवा जिले का है जहां उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने पटवारी और कोटवार की घूसखोर जोड़ी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। पटवारी और कोटवार ने मिलकर एक किसान से उसकी जमीन के नक्शे में हुई त्रुटि को सुधारने के एवज में 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी और 30 हजार रुपये पहली किस्त के तौर पर पहले ही ले चुके थे।

जमीन के नक्शे की त्रुटि सुधारने मांगी रिश्वत

शिकायतकर्ता आशुतोष चौहान, निवासी राम मालीपुरा, आगर ने 23 नवंबर को लोकायुक्त एसपी उज्जैन कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में फरियादी आशुतोष चौहान ने बताया था कि उनके बड़े पिता चिंतामण चौहान की जमीन के नक्शे में त्रुटि सुधार के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया था। इसके बाद जब वो इस संबंध में पटवारी प्रहलाद सिंह भिलाला और कोटवार संजय कुंभकार से मिला तो उन्होंने नक्शे में हुई त्रुटि को सुधारने के एवज में 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

30 हजार रुपये पहली किस्त में लिए

शिकायतकर्ता आशुतोष चौहान ने शिकायत में ये भी बताया कि वो पहली किस्त में 30 हजार रुपये पटवारी और कोटवार को दे चुका है। लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार 27 नवंबर को रिश्वतखोर पटवारी-कोटवार को पकड़ने की योजना बनाई। प्लानिंग के तहत फरियादी को रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये देने के लिए भेजा गया, जैसे ही कोटवार संजय कुंभकार ने रिश्वत की रकम लेकर अपनी पेंट की जेब में रखी तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों धरदबोचा। कार्रवाई डीएसपी दिनेशचंद पटेल के नेतृत्व में निरीक्षक हीना डावर सहित लोकायुक्त टीम ने की। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।