पारिवारिक हैं हमारे संबंध
व्यापार महासंघ अध्यक्ष मुन्नालाल जैन बताते हैं कि शिवराज सिंह वर्षों से हमारे किराएदार हैं। लेकिन, अब हमारे संबंध मकान मालिक और किराएदार के नहीं है, बल्कि पारिवारिक हो गए हैं। उन्होंने सांसद के रूप में यह भवन किराए पर लिया था, लेकिन यहीं रहकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजपा के महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष और अब 12 साल से भी अधिक समय से मुख्यमंत्री हैं।