
विदिशा जिले में बाढ़ से हुई है व्यापक बर्बादी
विदिशा. मध्यप्रदेश में मानसून के ताजा दौर ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. लगातार दो दिनों की बरसात के कारण प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में बाढ़ के से हालात हैं. राजधानी भोपाल सहित नर्मदापुरम, रतलाम, विदिशा, नरसिंहपुर, मंदसौर, सागर सहित अनेक जिलों में कई गांव और निचली बस्तियां पानी में डूब गई हैं. इस बीच सीएम शिवराजसिंह चौहान ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करना प्रारंभ कर दिया है. वे विदिशा जिले के गंजबासौदा पहुंचे और इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया.
मंगलवार को सीएम शिवराजसिंह चौहान हेलीकाप्टर से बाढ़ग्रस्त गंजबासौदा पहुंचे. उन्होंने हेलीपेड पर ही कलेक्टर, एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया. इसके बाद वे शहर के बाढ़ग्रस्त हिस्सों में भी पहुंचे. इस दौरान सीएम शिवराजसिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावितों से बातचीत की और सरकार की ओर से उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया. इससे पहले सीएम ने विदिशा जिले का हेलीकाप्टर से हवाई सर्वे कर बाढ़ से उत्पन्न हालातों का जायजा लिया.
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.
Updated on:
23 Aug 2022, 2:44 PM IST
Published on:
23 Aug 2022, 2:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.