विजय मंदिर से हुबहू मिलती है नए संसद की डिजाइन
विदिशा जिले में स्थित विजय मंदिर से भारत के नए संसद भवन की डिजाइन हुबहू मिलती हुई नजर आती है। तस्वीरों में दोनों के बीच कई समानताएं भी दिख रही हैं। कुछ लोग भारत के नए संसद भवन को अमेरिका के पेंटागन की नकल बता रहे हैं लेकिन कुछ लोग अब इसे विजय मंदिर से मिलता जुलता बताने लगे हैं। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्टर के तहत बनने वाले नए संसद भवन की ही तरह विजय मंदिर त्रिभुजाकार है, मंदिर का ऊंचा बेस और नए संसद भवन की डिजाइन भी काफी हद तक एक समान ही नजर आती हैं।