सिरोंज अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर की गई एक प्रसूता की रास्ते में ही मौत होने के मामले में मृतिका के पति और परिजनों ने सिरोंज अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने और स्टाफ नर्स द्वारा 1000 रु मांगे जाने का आरोप लगाया है।
सिरोंज तहसील के ग्राम नूरपुर कचपुरा निवासी सुरेश अहिरवार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी 35 वर्षीय प्रीति अहिरवार को घर पर अचानक प्रसव पीड़ा हुई और एक बच्ची को उसने जन्म दिया, जो स्वस्थ्य है।