कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये तक दावा है कि एसडीएम और संयुक्त कलेक्टर जैसे बड़े अफसरों के वाहन भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ही दौड़ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में जिला आरटीओ अफसर बृजेश वर्मा का कहना है कि कानून का सभी को पालन करना होगा, वरना अफसरों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से 15 जनवरी तक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा तय की थी। अब समय सीमा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में उन वाहनों पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है जिनपर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी।