रेलवे स्टेशन पर चार प्लेटफार्म हैं। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते मेल एक्सप्रेस सहित सुपरफास्ट ट्रेनों को प्लेटफार्म पर रूकने का स्थान निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में कभी ट्रेन प्लेटफार्म से आगे निकल जाती है, तो कभी पीछे रह जाती है। जबकि इन दिनों रक्षाबंधन त्यौहार की भीड़ चल रही है। ऐसे में प्लेटफार्म से आगे ट्रेन रूकने पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों के साथ भागमभाग की स्थिति बनती है। वे ट्रेन में बैठने के लिए पटरियों पर उतरकर बोगी में चढ़ते हैं। इस दौरान स्टेशन पर उतरने वाले यात्री भी उतरते हैं। जिससे पटरियों से बोगी मेें चढऩे में दिक्कत होती है। उस पर भी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को ट्रेन में चढऩे के लिए खासी मशक्कत करना पड़ती है। वहीं ट्रेन का स्टॉपेज भी महज एक मिनिट का होने के कारण कई बार यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाते और ट्रेन चल देती है। ऐसे में दौड़कर ट्रेन में चढऩे की मशक्कत के दौरान हादसे का खतरा मंडराता रहता है।