इसके बाद सितम्बर के पहले हफ्ते से पहले साल की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। प्रबंधन इसके लिए तैटा में जुटा है। हॉस्टल के लिए फर्नीचर आ चुका है, उसे व्यवस्थित किया जा रहा है। विद्यार्थियों की भोजन व्यवस्था के लिए मैस भी शुरू करने की तैयारी भी हो रही है। इसके साथ ही द्वितीय वर्ष के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है और कुछ फैकल्टी के लिए इंटरव्यू हो रहे हैं, क्योंकि पहले साल के पूर्ण होने-दूसरे वर्ष की अनुमति के लिए भी एमसीआई का दौरा होगा, उसकी अनुमति के बिना दूसरा साल शुरू नहीं हो सकता है। पूर्व वर्ष की अनुमति के लिए जो तरह इस मेडीकल कॉलेज को परेशानियों का सामना करना पड़ा है, कॉलेज प्रबंधन उस तरह की स्थिति अब बिल्कुल लाना नहीं चाहता, तो अभी से इंतजाम जाने जाने लगे हैं।