
विदिशा। जल संरक्षण के लिए पत्रिका के अमृतम जलम अभियान के चौथे दिन श्रमदानियों ने बेतवा के दो घाटों पर सफाई का कार्य किया। इस दौरान श्रमदानी उत्साहवर्धन के लिए वंदे मातरम का भी जयघोष करते रहे।
सुबह छह बजे से श्रमदानी बेतवा चरणतीर्थ घाट पर एकत्रित होने लगे थे। हर दिन की तरह एडीएम एचपी वर्मा, एसडीएम रविशंकर राय भी मौजूद रहे और शिक्षा विभाग व डीपीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने भी इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। बेतवा उत्थान समिति, मुक्तिधाम सेवा समिति के अलावा छात्रावास की छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
खारी विसर्जन घाट व चरणतीर्थ पर की सफाई
इस दौरान बेतवा के दो घाटों पर अलग-अलग श्रमदान हुआ। इस दौरान खारी विसर्जन घाट पर बेतवा उत्थान समिति के सचिव अतुल शाह सहित समिति के सदस्य छात्रावास की छात्राएं, एवं बेतवा अंचल फुटबाल क्लब के खिलाड़ी श्रमदान में जुटे रहे और देखते ही देखते ही बेतवा से निकाली गई राख का बड़ा ढेर लग गया। इस दौरान बेतवा से कचरा आदि भी निकाला गया। वहीं चरणतीर्थ घाट पर एडीएम वर्मा, एसडीएम राय, मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे, डीपीसी सुरेश खांडेकर सहित शिक्षक व नियमित श्रमदानियों ने श्रमदान कर बेतवा की सीढिय़ों से मिट्टी कचरा आदि निकाला।
वंदे मातरम से गूंजे घाट
लगातार करीब दो घंटे चले इस श्रमदान के दौरान उत्साहवर्धन के लिए वंदे मातरम का जयघोष किया जाता रहा। इससे बेतवा के घाट वंदे मातरम एवं भारत माता की जयकार से गूंजते रहे। श्रमदान के बाद हर दिन की तरह राष्ट्रगान हुआ। इससे पूर्व बेतवा उत्थान समिति के सचिव अतुल शाह, मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे, भाजपा नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता मंजरी जैन, डीपीसी सुरेश खांडेकर, बेतवा अंचल फुटबाल क्लब के कोच रविकांत नामदेव ने संबोधित कर अभियान को सराहा और जलसंरक्षण के कार्य में हमेशा तत्पर रहने के लिए सभी को प्रेरित किया।
यह रहे शामिल
बेतवा के घाटों पर हुए इस श्रमदान में सुंदर सोनी, विनय जैन, अरविंद द्विवेदी, राकेश खरे, बलवीर तोमर, राकेश जैन, विजय श्रीवास्तव, विनय सक्सेना, एचएन लखेरा, अनिल राय, रामचरण कुशवाह, पंकज भोसले, राजेश श्रीवास्तव, सुनील गौर, हरिशंकर यादव, निशांक जैन, शशांक शर्मा, आदिल शर्मा, उदित शर्मा, उषा गौर, रागिनी ठाकुर, सुमित रघुवंशी, राम गुप्ता, हार्दिक जैन, दीपक जाटव, मोहित राठौर, लोकेश स्वर्णिम, योगेंद्रसिंह, नीलू नरवरिया, रेखा अहिरवार, फेमिदा, विनीता, रानी, अंजू, पूजा, नमिता, अर्चना, अनिकेत राठौर, संजीव कुशवाह आदि मौजूद रहे।
Published on:
17 May 2018, 11:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.