
विदिशा। एसएटीआई के कैलाश सत्यार्थी भवन में अजाक्स ने निबंध प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार पाकर विद्यार्थी खुश हुए। क्योंकि पुरस्कार विद्यार्थी को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं अतिथियों ने इस दौरान संविधान की महत्ता बताई एवं शिक्षा पर जोर देकर जिंदगी मेें कुछ बेहतर करने को कहा।
यह निबंध प्रतियोगिता डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इसमें स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हुए जिन्हें पुरस्कृत किया गया। अतिथियों में डिप्टी कलेक्टर निशा बागरे, डीएसपी नेहा गौर एवं एसएटीआई संचालक डॉ. जेएस चौहान एवं आजक्स के जिलाध्यक्ष प्रो. एसएस गोलिया मौजूद रहे।
प्रशासनिक परीक्षा के लिए दिया मार्गदर्शन
इस मौके पर अतिथियों ने प्रशासनिक सेवाओं में जाने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि वह किस तरह प्रशासनिक परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही पढ़ाई के साथ संविधान को भी पढऩे की बात कही व शिक्षा को हर समस्या का हल बताया। अतिथियों ने कहा कि संवधिान सभी धर्म एवं जातियों को समानता देते हुए भाईचारे की भावना सिखाता है।
बच्चों ने बताया आंबेडकर को आदेश
निबंध प्रतियोगिता डॉक्टर भीम राव आंबेडकर जंयती के उपलक्ष्य में की गई थी। निबंध में बच्चों ने आंबेडकर के बारे में लिखा। उनके द्वारा किए कामों का जिक्र किया। संविधान में डॉक्टर भीम राव आंबेडर का योगदान और खासियत के साथ बुद्ध धर्म का जिक्र करते हुए उसे श्रेष्ठ बताया। बच्चों ने निंबध में डॉक्टर भीम राव को आर्दश माना और उनके विचारों का समर्थन करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का जिक्र किया।
पुरस्कार में दी गई नगद राशि
इस दौरान प्रतियोगियों को प्रशस्ती पत्र के साथ नकद राशि एवं संविधान की पुस्तक वितरित की गई। कार्यक्रम में अजाक्स के एलआर अहिरवार, कन्ता ठक्कर, सविता बामने, एमएल शाक्य, राजेंद्र बंसल, संजय अहिरवार, कैलाश नारायण जाटव आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता सीएल वंशकार ने एवं आभार सचिव रामप्रसाद अहिरवार ने माना।
Published on:
23 Apr 2018, 1:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.