
Dance Video: अंकल के डांस को US की लड़की ने किया कॉपी, मुख्यमंत्री को करना पड़ा ट्वीट
भोपाल। एक शख्स ने अपने रिश्तेदार की शादी में जिस जिंदादिली के साथ डांस किया, वो रातों रात इतना वायरल हुआ कि अब तक उसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी ट्वीटकर बधाई देना पड़ी।
इस वीडियो में जिस शख्स ने जिंदादिली के साथ डांस किया है वे संजीव श्रीवास्तव हैं। भोपाल की भाभा यूनिवर्सिटी में जॉब करने वाले श्रीवास्तव विदिशा के रहने वाले हैं। वाट्सअप, फेसबुक पर यह दिन-रात वायरल हो रहा है। इतनी जिंदादिली के साथ डांस कर 46 की उम्र वाले अंकल बिल्कुल 25 साल के युवा लग रहे है। इनका वीडियो देख आपका भी मूड फ्रेश हो जाएगा।
संजीव के डांस पर सीएम का ट्वीट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी जब संजीव का डांस देखा तो उनसे भी रहा नहीं गया। उन्होंने भी झट से ट्वीट कर संजीव श्रीवास्तव की तारीफ कर दी। चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमारे विदिशा के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव की जिंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। मानो या मा मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है।
अमेरिका की दीपा ने किया कॉपी
प्रोफेसर संजीव का डांसिंग वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि वे देश-विदेश में रातों रात मशहूर हो गए। हर कोई उनका डांस देख मुस्कुराने लगता है। अमेरिका में रहने वाली भारतीय दीप बरार ने भी उनका डांस देखर उन्हें पूरी तरह से कापी कर लिया और एक वीडियो एडिट किया, जिसके एक हिस्से में प्रो. संजीव श्रीवास्तव दिख रहे हैं और दूसरे में खुद डांस करते हुए नजर आ रही हैं।
डांस देख हर कोई हुआ दीवाना
उन्होंने गोविंदा के गाने पर ऐसा डांस किया कि देखने वाले सभी हैरान रह गए। वे डांस वाले वीडियो में अपनी पत्नी अंजली श्रीवास्तव के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि यह वीडियो किसी शादी समारोह में लेडीज संगीत के दौरान का है। जिसमें उनकी पत्नी अंजली डांस करने में थोड़ा संकोच करती है, लेकिन संजीव पूरी शिद्दत के साथ गोविंदा के गाने पर डांस कर रहे हैं।
गोविंदा के इन गानों पर किया डांस
संजीव ने झूमकर गोविंदा की खुदगर्ज फिल्म का गाना आपके आ जाने से.... पर डांस किया। वे इतनी शिद्दत के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं कि वे अपनी उम्र ही भूल गए। तो लोगों ने काफी सराहना भी की कि हर एक व्यक्ति के दिल में एक बच्चा होता है, जिसे उम्रभर जीना चाहिए।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में संजीव और अंजली दोनों डांस के लिए मंच पर मौजूद हैं, लेकिन अंजली शर्माती हैं और संजीव बिल्कुल भी नहीं संकुचाते हैं। संजीव का डांस देखकर वहां मौजूद लोग भी इतनी उत्साहित हो जाते हैं कि रुपए न्यौछावर करने लगते हैं।
तरह-तरह के कमेंट्स
-साथ में लिखा जा रहा है कि उम्र नहीं होती बाधा, जब कुछ कर दिखाने का हो ठोस इरादा। इसके अलावा कुछ ग्रुप में आ रहा है कि दिल तो बच्चा है।
-एक व्यक्ति लिखते हैं कि उम्र कोई भी हो, जिंदादिली के साथ जीना चाहिए।
-फेसबुक पर भी लिखने वाले इस वीडियो से प्रेरणा लेकर लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि जब तक जियो मस्त रहो। बाकी जिंदगी खुशी में गुजार दो।
-कोई लिखता है कि दूसरो की परवाह मत करो, अपने लिए जीओ।
Updated on:
04 Jun 2018 03:32 pm
Published on:
02 Jun 2018 10:50 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
