दिलदहला देने वाली घटना गंजबासौदा के वार्ड क्रमांक 8 की है जहां किराए से रहने वाली महिला सखी कुशवाहा और उसकी 3 साल की मासूम बेटी मानसी कुशवाहा की हत्या कर दी गई। सुबह पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फेजा। महिला सखी मकान में अपने प्रेमी राजा उर्फ अनुज विश्वकर्मा के साथ रहती थी। पुलिस ने अनुज को हिरासत में ले लिया है और उसके पूछताछ कर रही है।