13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2:2:2 तरीका: वजन कम करने का नया और आसान तरीका

2:2:2 weight loss method : व्यस्त जीवन शैली में स्वस्थ वजन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि अलग -अलग डाइट प्लान और व्यायाम अकसर जटिल एवं कठिन लगने लगते हैं।
2 min read
Google source verification
Achieve weight loss goals with the simple 2:2:2 method

Achieve weight loss goals with the simple 2:2:2 method

2:2:2 weight loss method : व्यस्त जीवन शैली में स्वस्थ वजन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि अलग -अलग डाइट प्लान और व्यायाम अकसर जटिल एवं कठिन लगने लगते हैं। 2 : 2 : 2 सरल और प्रभावी तरीका है जो स्वस्थ वजन बनाएं रखने में आपकी मदद कर सकता है।

क्या है यह कंसेप्ट

2: 2: 2 विधि का मतलब है 2 घंटे खाने के बीच का अंतराल। यानी अपने भोजन के बीच में कम से कम 2 घंटे का अंतराल रखना चाहिए। इससे पाचन तंत्र सही से काम करता है।

2 लीटर पानी पीएं- दिन भर में कम से कम 2 लीटर पानी पीने का लक्ष्य रखें। पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और भूख के संकेतों को नियंत्रित करने में मदद करता है।

2 प्रकार की शारीरिक गतिविधि- दिन में दो प्रकार की शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें। यह कोई भी गतिविधि हो सकती है, जैसे पैदल चलना, दौड़ना, योग या जिम में कसरत करना।

2:2:2 विधिके लाभ

2:2:2 विधि को समझना और पालन करना आसान है। इसमें कोई जटिल गणना या सख्त डाइट प्लान शामिल नहीं है

समय की बचत- यह समय की बचत करती है। इसमें भोजन की तैयारी या विशेष डाइट की आवश्यकता नहीं होती।

पाचन सुधार- भोजन के बीच का गैप पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है

हाइड्रेशन- पर्याप्त पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है।

सक्रिय जीवनशैली- शारीरिक गतिविधियों से सक्रियता बनी रहती है।

ऐसे आजमाएं

हर मील का समय- भोजन का समय निर्धारित करें और हर मील के बीच में कम से कम 2 घंटे का अंतराल होना चाहिए।

पानी की बोतल साथ रखें - अपने साथ एक पानी की बोतल रखें और दिनभर में छोटे-छोटे घूंट पीते रहें।

वॉक या योग करें - पसंद की शारीरिक गतिविधियों को चुनें और उन्हें दिनचर्या में शामिल करें। इसमें घर का काम या गार्डन में सैर करना भी हो सकता है। -
शिल्पी गोयल, आहार विशेषज्ञ

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।