
Fennel Seeds For Weight Loss
Fennel Seeds For Weight Loss: आजकल की जीवनशैली में मोटापे से ज्यादातर लोग परेशान हैं। लेकिन ऐसे में सौंफ का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सौंफ खाने से मुंह की दुर्गंध गायब खत्म होती है। इसके सेवन से गजब की ताजगी मिलती है। इसके साथ ही सौंफ के सेवन से वजन भी कम किया जा सकता है। वजन बढ़ने की एक वजह आपकी गलत डाइट भी हो सकता है। सौंफ का सेवन अलग-अलग तरीके से करेंगे तो पेट और कमर की चर्बी काफी हद तक कम की जा सकती है।
वैसे तो सौंफ का इस्तेमाल नेचुरल माउथ फ्रेशरनर के रूप में किया जाता है। इसके साथ ही इसकी मदद से वजन को घटाने में भी मदद मिलती है। लेकिन इसके लिए आपको इसको सेवन करने का सही तरीका पता होना चाहिए।
भिगोए हुए सौंफ पिएं पानी
बैली फैट को कम करने के लिए रात के वक्त एक चम्मच सौंफ को एक ग्लास पानी में भिगोने के लिए रख दें। फिर अगले दिन सुबह इसे छन्नी से छानकर पानी को पी जाएं. ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। 5 से 6 घंटे तक सौंफ भिगोने से इसके न्यूट्रिएंट्स पानी में घुल जाते हैं।
भूने हुए सौंफ का करें सेवन
मीठा खाने की तलब वजन घटाने की प्रक्रिया के सबसे बड़ी रुकावट है। मीठा खाने की तलब को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। इसलिए आप मीठा खाने के बजाय भुनी हुई सौंफ खा सकते हैं। इसे मीठा बनाने के लिए आप इसमें गुड़ का पाउडर मिला सकते हैं।
सौंफ की चाय है फायदेमंद
सौंफ का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका सौंफ की चाय पीना है. यह हंगर क्रेविंग को कम करता है। इस वजह से वजन कम करना आसान हो जाता है। यह चाय डाइजेशन भी दुरुस्त करता है। इसके लिए आप एक चुटकी सौंफ को एक कप पानी में उबालकर सेवन करें।
Updated on:
14 Aug 2023, 5:43 PM IST
Published on:
13 Aug 2023, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.