29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ketogenic Diet Plan: वजन घटाने के लिए अपना सकते हैं ये कीटो डाइट प्लान

Ketogenic Diet Plan: दोपहर के भोजन में आप कीटो डाइट के तहत पत्तागोभी, लौकी, केल, टमाटर, बैंगन, भिंडी, ब्रोकोली, करेला जैसी सब्जियां खा सकते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि आपको चावल या रोटी नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इनमें काफी कार्ब्स मौजूद होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 21 Feb 2022, 11:40 AM IST

keto diet plan

Keto Diet Plan To Reduce Weight Fast In Hindi

आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कीटो डाइट के बारे में जो आपकी वजन घटाने में काफी मदद कर सकती है। इस डाइट को फॉलो करने के पीछे का सबसे बड़ा कारण यही है कि, इस डाइट के दौरान आपका शरीर तेज़ी से वजन घटाता है। क्योंकि कीटो डाइट में कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन किया जाता है।

आपको बता दें कि भोजन में कार्बोहाइड्रेट्स को एक छोटे हिस्से के रूप में शामिल करने से इंसुलिन के अंदर जमा वसा का इस्तेमाल आपका शरीर ऊर्जा के रूप में करता है। इससे बॉडी से तेज़ी से चर्बी घटाने में मदद मिलती है। लेकिन बेहतर होगा कि आप किसी विशेषज्ञ की सलाह के साथ इस डाइट को चालू करें। तो अब आइये जानते हैं कीटो डाइट में शामिल उन खाद्य पदार्थों के बारे में जिनसे आप आसानी से वजन घटा सकते हैं...

1. नाश्ते में क्या खाएं
कीटो डाइट फॉलो करने के दौरान आप माश्ते में अंडा या ऑमलेट खा सकते हैं। या फिर शाकाहारियों के लिए एवोकाडो एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा, मक्खन, पनीर, फ्लैक्ससीड्स, सूखे मेवे जैसे अखरोट और बादाम तथा चिया सीड्स को ब्रेकफास्ट डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: तुलसी के सेवन से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे...

2. दोपहर के भोजन में खाएं ये
दोपहर के भोजन में आप कीटो डाइट के तहत पत्तागोभी, लौकी, केल, टमाटर, बैंगन, भिंडी, ब्रोकोली, करेला जैसी सब्जियां खा सकते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि आपको चावल या रोटी नहीं खानी चाहिए। क्योंकि इनमें काफी कार्ब्स मौजूद होते हैं। और अगर आप नॉन-वेजेटेरियन हैं, तो आप एक कटोरी चिकन भी खा सकते हैं।

3. इवनिंग स्नैक्स
अगर आप कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं तो आपको अपने इवनिंग स्नैक्स में ड्राई फ्रूट्स जैसे नारियल, बादाम और वॉलनट्स के साथ ही स्प्राउट सलाद साहिल करनी चाहिए।

4. डिनर हो ऐसा
रात्रि भोजन में आप चिकन, सोया पनीर यानी टोफू, पनीर की सब्जी, और फिश फ़ूड आदि का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।