
Weight Loss Tips: माेटापा कम करने के कोई विकल्प आजमाने के बाद भी अगर आप अपना वजन नहीं घटा पाएं है ताे आज हम आपकाे बताने जा रहे है एक ऐसा डाइट प्लान जाे एक सप्ताह में आपका माेटापा कम कर देगा।
एक हफ्ते में वजन कम करने के लिए आपको 7 दिन के इस डाइट प्लान को फॉलो करना है।इसमें पहले और दूसरे दिन में पूरे दिन में लिए जाने वाले तीनों आहारों में ओट्स ही लेने हैं। इसके बाद के दो दिनों में ब्रेकफास्ट और लंच में ओट्स और डिनर में लीन प्रोटीन लेना होगा। इन दो दिनों के बाद यानी 5वें दिन में आपकाे सिर्फ एक बार के खाने की जगह ओटमील लेना हाेगा।
यह डाइट प्लान इसलिए वजन कम कर पाने में कारगर है क्योंकि यह कैलोरी इनटेक के मामले में काफी अच्छा है। इसमें पहले दो दिन सिर्फ 100 से 1200 कैलोरी, अगले दो दिन 1200-1400 कैलोरी और अंतिम दिनों में 1400-2000 कैलोरी ही ली जाती है।ओट्स शरीर को फाइबर देते हैं जो डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। इतना ही नहीं ओट्स के अंदर जो फाइबर मिलता है वह शरीर में मौजूद फैट को भी कम करने का काम करता है।
नाेट- किसी भी प्रकार के डाइट प्लान फाेलाे करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श लेना अच्छा रहेगा।
Published on:
24 Sep 2021, 11:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.