कहते हैं कि नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। लेकिन, कई लोग इसको नजरअंदाज कर देते हैं, जो कि गलत है। बिना नाश्ते के दिन की शुरुआत करने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने (Obesity) की संभावना बढ़ जाती है। हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता करें, जैसे कि ओट्स, फल, और नट्स।