
Belly Fat
नई दिल्ली: Weight Loss: वजन या बेली फैट का बढ़ जाना एक आम समस्या है, जो ज्यादातर लोगों को होती है। कई लोगों को इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पढ़ता, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह एक बड़ी परेशानी होती है। इसे कम करने के लिए हेल्दी डाइट और वर्कआउट जरूरी है। वहीं, विशेषज्ञ इसके लिए हमेशा डाइट में फलों, सब्जियों और पानी को शामिल करने की सलाह देते हैं।
ऐसे में आज हम आपको खीरे के पानी पीने के बारे में बता रहे हैं। ये पानी शरीर से कैलोरी कम करने और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। आइए, जानते हैं कि कैसे खीरे का पानी वजन कम करने का काम करता है।
वजन घटाने में कैसे करता है मदद
खीरा विटामिन सी और के, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सिडेंट और फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खीरे खाने से पाचन मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है। खीरा कैलोरी में भी कम और इसमें घुलनशील फाइबर होते है। खीरे के ये गुण शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के साथ वजन घटाने में मदद करते हैं। इसलिए एक खीरा रोज खाना चाहिए। इसके अलावा खीरे का पानी वजन घटाने में बेहद फायदेमंद है। एक अध्ययन के अनुसार, एक हफ्ते तक खीरे का पानी पीने से, एक हफ्ते में लगभग 2-3 किलो वजन कम हो जाता है।
कैसे बनाएं खीरे का पानी- इसके लिए एक खीरा, एक गिलास पानी, एक नींबू और काले नमक की जरूरत होती है।
खीरे का पानी बनाने का तरीका- सबसे पहले खीरो धो लें। फिस इसे छीलकर पतले स्लाइस में काट लें। इन स्लाइस को किसी जार या कांच की बोतल में डाल दें। ऊपर से एक गिलास पानी डाल दें और उसमें नींबू के कुछ टुकड़े भी मिला दें। अब इस पानी को रात भर के लिए फ्रिज में रख दें। दूसरे दिन सुबह इस पानी में थोड़ा सा काला नमल डालकर पीएं।
Updated on:
19 Sep 2021, 9:22 PM IST
Published on:
19 Sep 2021, 8:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.