scriptWeight loss Tips: मनचाहा वजन कम करने के लिए अपनाएं ये तीन नियम | Weight loss: Three Steps To lose weight fast in covid-19 lockdown | Patrika News

Weight loss Tips: मनचाहा वजन कम करने के लिए अपनाएं ये तीन नियम

locationजयपुरPublished: Apr 08, 2020 11:27:06 pm

Weight Loss Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहैल्दी डाइट के कारण मोटापा एक आम समस्या हो चुका है। पेट में जमा अतिरिक्त चर्बी कई बीमारियों का न्योता देने का काम करती है। लेकिन आप चाहे तो अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर तेजी से मोटापा कम कर सकते हैं…

Weight loss Tips: मनचाहा वजन कम करने के लिए अपनाएं ये तीन नियम

Weight loss Tips: मनचाहा वजन कम करने के लिए अपनाएं ये तीन नियम

Weight Loss Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहैल्दी डाइट के कारण मोटापा एक आम समस्या हो चुका है। पेट में जमा अतिरिक्त चर्बी कई बीमारियों का न्योता देने का काम करती है। लेकिन आप चाहे तो अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर तेजी से मोटापा कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन तरीकों से मोटापा कम किया जा सकता है:-
1. खाने की आदत को बदलें
अगर आप एक हफ्ते के अंदर तेजी से दुबले होने या मोटापा कम करने की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अपने डेली रुटीन में बदलाव लाना होगा। खाने की आदत में तब्दीली करनी होगी। हम जो खाते हैं वो हमारे शरीर को लगता है। उस प्रकार का खाना जिसमें ज्यादा शुगर, कैलोरी हो खाने से परहेज करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर बेक्ड चीजें, फ्राइड फूड, स्वीट बेवरेज को अपने आहार में शामिल करने से बचना चाहिए। इन चीजों में बहुत ज्यादा फैट होता है जिससे मोटापा बढ़ता है।

2. इन्हें हरगिज ना खाएं
आपको केक, कुकीज, कपकेक्स, मफिंस, ब्रेड, पेस्ट्री तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। साथ ही खाने में साल्टी फूड, स्नैक फूड, फ्रेंच फ्राइज, पोटैटो चिप्स को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा मछली, मीट, पॉल्ट्री के ब्रेडेड प्रोडक्ट के सेवन से आपको बचना चाहिए।

3. तेजी से चलने की आदत डालें
घूमना, टहलना, तेजी से पैदल चलना एक ऐसा एक्सरसाइज है जिसके आपका वजन तेजी से कम होता है। इनकी मदद से आप मनचाहा रिजल्ट भी कुछ दिनों में आसानी से पा लेते हैं। महज चलने मात्र से ही आप 0.46 किलोग्राम यानी कि एक पाउंड वजन कम कर सकते हैं, लेकिन यह सब निर्भर करता है कि आप एक हफ्ते में कितना चलते हैं। 10,000 कदम चलने से रोजाना आप अपने वजन में अभूतपूर्व कमी कर सकते हैं और आपको यह असर एक हफ्ते में ही दिखने लगेगा। जरूरी नहीं कि एक बार में ही 10,000 कदम आपको चलना चाहिए। बल्कि इसे आप टुकड़ों में भी विभाजित कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो