28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: शहर में निकली अनूठी शवयात्रा, हर तरफ हो रही इसकी चर्चा
Play video

VIDEO: शहर में निकली अनूठी शवयात्रा, हर तरफ हो रही इसकी चर्चा

अलवर शहर के अग्रसेन चौराहे पर अस्थाई डेरा डाल कर रह रहे गाड़िया लुहारों के मुखिया 85 वर्षीय रिछपाल का निधन होने के बाद अनूठी शवयात्रा निकाली गई।
Google source verification

अलवर शहर के अग्रसेन चौराहे पर अस्थाई डेरा डाल कर रह रहे गाड़िया लुहारों के मुखिया 85 वर्षीय रिछपाल का निधन होने के बाद अनूठी शवयात्रा निकाली गई। इस शव यात्रा में बैंड बाजे, ढोल, डीजे, हाथी, घोड़ा, ऊंट आदि शामिल हुए। शवयात्रा के पीछे आधा दर्जन गाड़ियां चली। उन्हें अर्थी पर बैठा कर नया धोती कुर्ता और चश्मा पहनाया। इस नज़ारे को देखने के लिए लोगों की रफ़्तार थम सी गई। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों और छतों से ये नजारा देखा। इस अनूठी शव यात्रा को लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद किया। इस कारण अग्रसेन चौराहा और ओवरब्रिज पर जाम लग गया। देर शाम तीज की श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।