
घोड़े की तरह दौड़ती है ये महिला, VIDEO देख आंखों पर नहीं होगा यकीन
View this post on InstagramA post shared by Ayla (@_jump_to_the_stars_and_back_) on
अयला Ayla नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस महिला के कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इस इंस्टाग्राम अकाउंट में अब तक केवल आठ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इन वीडियो को कई लोग देख भी चुके हैं। वीडियो देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि नॉर्वे यह महिला ठीक घोड़े की तरह कैसे दौड़ लेती है। खास बात यह है कि यह महिला बेहद तेज रफ्तार से दौड़ती है। सोशल मीडिया ( social media ) पर इस महिला का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि इस हैरान कर देने वाली महिला के बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। कई वेबसाइट इस महिला को इंटरनेट सेंसेशन बता रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के दौड़ने का पहला वीडियो जर्मनी में ट्विटर पर वायरल हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला खेतों, सड़कों पर पैरों और हाथों की मदद से कितनी आराम से दौड़ती और छलांग लगाती हुई नज़र आ रही है।
एक वीडियो में यह महिला एक नॉर्मल इंसान की तरह चलती नज़र आ रही है। फिलहाल इस वीडियो से यह तो साफ़ है कि महिला के शरीर में कोई विकार नहीं है। हां जिस तरह से यह महिला दौड़ रही है उससे साबित होता है कि यह एक अलग तरह की कला है।
Published on:
20 May 2019, 12:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.