22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान के पास दिखे 43 चाइनीज़ एयरक्राफ्ट्स और 8 नेवी शिप्स

हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान के पास दिखे 43 चाइनीज़ एयरक्राफ्ट्स और 8 नेवी शिप्स

China-Taiwan Conflict: चीन और ताइवान के बीच चल रहे विवाद में चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन के एयरक्राफ्ट्स और नेवी शिप्स एक बार फिर ताइवान के पास देखे गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Sep 2024, 12:29 PM IST

chinese_fighter_jets_cross_taiwan_border.jpg

Chinese fighter jets around Taiwan

चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच लंबे समय से चले आ रहा विवाद जगजाहिर है और किसी से भी छिपा नहीं यही। इसी विवाद के चलते पिछले कुछ समय में दोनों देशों के बीच तनाव भी बढ़ा है। चीन और ताइवान के बीच चल रहे इस विवाद में अमेरिका (United States Of America) के खुलकर ताइवान को समर्थन देने की वजह से भी चीन की नाराज़गी बढ़ी है। कुछ समय पहले ताइवान को लाई चिंग-ते (Lai Ching-te) के रूप में नया राष्ट्रपति मिला, जो शुरू से ही ताइवान के स्वतंत्र राष्ट्र होने की बात को खुलकर कहने वाले और चीन के विरोधी रहे हैं। इस वजह से दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय में स्थिति और भी बिगड़ी है। इसी बीच चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

ताइवान के पास दिखे 43 चाइनीज़ एयरक्राफ्ट्स और 8 नेवी शिप्स

ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने आज, गुरुवार, 26 सितंबर को जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटे में 43 चाइनीज़ एयरक्राफ्ट्स और 8 नेवी शिप्स ताइवान के पास देखे गए हैं। इनमें से 34 एयरक्राफ्ट्स ने तो ताइवान के एयरस्पेस में भी घुसपैठ की।


क्या है चीन और ताइवान के बीच विवाद की वजह?

दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है। ऐसे में चीन के विमान और जहाज समय-समय पर अपने ताइवान के पास देखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- जापान में मूसलाधार बारिश से मरने वालों की संख्या हुई 11