द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक शहबाज़ शरीफ ने कहा कि तस्करी करने वाले माफिया झूठे वादे करके पैसे पाने के लिए भ्रामक रणनीति का इस्तेमाल करते हैं जिसमें भोले-भाले पाकिस्तानी नागरिक फंस रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल कर दूसरे देश जा रहे हैं। इससे पहले 14 जून, 2023 को पाकिस्तान, सीरिया और मिस्र के लगभग 750 लोगों को ले जा रही एक नाव ग्रीस के तट पर खुले समंदर में पलट गई और डूब गई। इसमें 82 लोगों की मौत हो गई थी और 104 लोग बच गए थे।