चीन में एक कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई, जब एक एआई रोबोट ने अचानक ही भीड़ पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक ह्यूमनॉइड रोबोट (इंसानों जैसा दिखने वाला रोबोट) दर्शकों की तरफ बढऩे लगता है और फिर लोगों पर घूंसे चलाने लगता है। हालांकि यह सिर्फ कुछ सेकंड्स के लिए ही होता है और इसके तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी तुरंत रोबोट को पकड़ कर भीड़ से दूर ले जाते हैं। इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है।