अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पिछले महीने ही चीन (China), कनाडा (Canada) और मैक्सिको (Mexico) पर 1 फरवरी से टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। ट्रंप ने कहा था कि मैक्सिको और कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ और चीन से आयात पर 10% टैरिफ लगेगा। ट्रंप के ‘टैरिफ वॉर’ (Tariff War) में में यह बड़ा फैसला था, लेकिन बाद में इसमें ट्विस्ट आ गया था। ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर लगाए गए टैरिफ पर एक महीने की रोक लगा दी थी। ऐसे में दोनों देश इस रोक को आगे बढ़ाने की उम्मीद जता रहे थे, क्योंकि दोनों ही अमेरिका के पड़ोसी देश हैं। लेकिन अब ट्रंप ने इस मामले में बड़ा अपडेट दे दिया है।