इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच चल रहे युद्ध की वजह से दुनियाभर के कई आतंकी संगठनों में गुस्से का माहौल है। दुनियाभर के आतंकी संगठन फिलिस्तीनियों और हमास का समर्थन कर रहे हैं और गाज़ा में हो रहे घमासान का विरोध कर रहे हैं। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) का तो लोग विरोध कर ही रहे हैं, अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी अब इस मामले में आतंकी संगठन के निशाने पर आ गए हैं।