
Ali Khamenei (Photo - Washington Post)
इज़रायल (Israel) ने आज ईरान (Iran) पर हमला कर दिया है। ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) में इज़रायल ने हवाई हमले करते हुए कई शहरों को दहला दिया है। इज़रायल ने अमेरिका (United States Of America) के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए ईरान पर हमला किया। इज़रायली हवाई हमलों के बाद अमेरिका ने समुद्री हमलों से ईरान को दहला दिया। अमेरिका और ईरान के हमलों से ईरान में कई धमाके हुए हैं और भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका और ईरान ने इज़रायल ने ईरान में कई सैन्य और खुफिया ठिकानों के साथ ही ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन के ठिकानों को भी निशाना बनाया है। इतना ही नहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) के निजी आवास पर भी मिसाइल दागी गई और साथ ही उनके दफ्तर के पास भी मिसाइल गिरी।
अमेरिका और इज़रायल ने खामेनेई को मारने के लिए उनके निजी आवास और दफ्तर दोनों को ही निशाना बनाया, लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि हमले से पहले ही खामेनेई ने तेहरान छोड दिया है और किसी सुरक्षित जगह पर चले गए हैं। अमेरिका और इज़रायल के हमले के बाद ईरान की तरफ से अमेरिका और इज़रायल को धमकी दी गई है कि इस युद्ध का अंत अब उनके हाथों में नहीं है। ईरानी संसद के स्पीकर ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ईरान कभी भी जवाबी हमला कर सकता है और ऐसा ही हुआ, क्योंकि ईरान ने इज़रायल पर मिसाइलें दागते हुए जवाबी हमला शुरू कर दिया है।
ईरान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का बयान भी सामने आ गया है। ट्रंप ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा, "कुछ समय पहले अमेरिकी सेना ने ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किए। हमारा उद्देश्य ईरानी शासन के खतरों को खत्म करके अमेरिकी जनता की रक्षा करना है। ईरानी शासन क्रूर और बेहद निर्मम लोगों का समूह है। इसकी खतरनाक गतिविधियाँ सीधे तौर पर अमेरिका, हमारी सेनाओं, विदेशों में स्थित हमारे सैन्य अड्डों और दुनिया भर में हमारे सहयोगियों के लिए खतरा है।"
ट्रंप ने युद्ध की शुरुआत के साथ ही यह साफ कर दिया है कि वह ईरान की नौसेना और मिसाइलों को तबाह कर देंगे। अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के कई अहम मंत्रालयों को भी निशाना बनाया है।
Updated on:
28 Feb 2026 07:25 pm
Published on:
28 Feb 2026 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Iran Israel Conflict Latest Updates
