14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका ने दी रूस को चेतावनी – “अगर परमाणु हथियारों का किया इस्तेमाल तो….”

Russia-Ukraine War: अमेरिका ने हाल ही में रूस को बड़ी चेतावनी दी है। यह चेतावनी यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध से जुडी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 May 2024, 12:35 PM IST

Radosław Sikorski

Radosław Sikorski

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर युद्ध शुरू हुआ था जिसे अब 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है। युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन अभी भी रूस के आगे डटा हुआ है। रूस को भी इस युद्ध में नुकसान हुआ है। पिछले काफी समय से यह आशंका जताई जा रही है कि रूस इस युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि कुछ दिन पहले ही रूस ने टैक्टिकल परमाणु हथियारों से सैन्याभ्यास शुरू कर दिया और इसके बाद से ही आशंका और बढ़ गई। ऐसे में अमेरिका (United States Of America), जो युद्ध में यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार रहा है, ने रूस को एक बड़ी चेतावनी दे दी है।

"अगर परमाणु हथियारों का किया इस्तेमाल तो…."

पोलैंड (Poland) के विदेश मंत्री रैडोस्लाव सिकोरस्की (Radosław Sikorski) ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि अमेरिका ने रूस को चेतावनी दे दी है कि अगर रूस ने युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया, तो अमेरिका सीधे तौर पर रूस को सबक सिखाएगा। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि अगर रूस ने यूक्रेन में एक परमाणु हथियार का भी इस्तेमाल किया और भले ही उसमें किसी की मौत न हो, फिर भी अमेरिकी सेना यूक्रेन में उन सभी ठिकानों पर हमला कर देगी जिन पर रूस की सेना ने कब्ज़ा जमाया है और उन्हें तबाह कर देगी।


यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार रहा है अमेरिका

रूस के खिलाफ इस युद्ध में यूक्रेन का सबसे बड़ा मददगार अमेरिका ही रहा है। अमेरिका ने यूक्रेन की काफी ज़्यादा सैन्य सहायता की है जिससे युद्ध में यूक्रेन को फायदा भी हुआ है।

यह भी पढ़ें- फिलिस्तीनी समर्थकों का फूटा गुस्सा, मैक्सिको स्थित इज़रायली दूतावास में लगाई आग