Indian Origin : तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला 25 वर्षीय भारतीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अराफात अमरीका के क्लीवलैंड इलाके से लापता हो गया है। उनके परिवार ने 1,200 डॉलर की "फिरौती फोनकॉल" आने के बाद विदेश मंत्रालय से उनके बेटे को ढूंढने का आग्रह किया है। अराफात मई 2023 में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर डिग्री के लिए अमरीका गए थे, लेकिन वे 7 मार्च 2024 से लापता हैं।