मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर देश के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) की जगह ले सकते हैं और पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं। इस पर फिलहाल मुहर नहीं लगी है, लेकिन ऐसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर तख्तापलट हुआ, तो क्या जरदारी अपनी मर्ज़ी से ही मुनीर को कुर्सी सौपेंगे या फिर मुनीर, जरदारी से कुर्सी छीनेंगे, यह देखना होगा।