इस अमन मार्च में निहत्थे स्थानीय पश्तो निवासी शामिल थे, उन पर पाकिस्तानी फौज ने सामने से गोलियां चलाईं, जिसके चलते 20 से ज्यादा लोग मारे गए थे। उस समय पाकिस्तानी फौज ने यह दावा किया था कि उन्होंने कुछ गोलियां हवा में चलाई थीं और कुछ गोलियां स्थानीय लोगों को लग गईं, लेकिन अब बन्नू इलाके में हुई इस बड़ी वारदात के बाद पाकिस्तानी फौज में ही फूट पड़ गई है।