16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी के स्वागत में ऑस्ट्रियाई संगीतकारों ने अलग अंदाज़ में पेश किया वंदे मातरम्

PM Modi Austria Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय ऑस्ट्रिया दौरे पर विएना में हैं। विएना में पीएम मोदी के स्वागत के लिए ऑस्ट्रियाई संगीतकारों ने वंदे मातरम् पेश किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Vande Mataram in Austria for PM Narendra Modi's welcome

Vande Mataram in Austria for PM Narendra Modi's welcome

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) एक दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रिया (Austria) पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना (Vienna) में हैं। 41 साल में यह पहला मौका है जब किसी भारतीय पीएम ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है। विएना में पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ। उनके लिए एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाया गया। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री एलेक्डज़ेंडर शालेनबर्ग (Alexander Schallenberg) भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे। पीएम मोदी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर भी सम्मानित किया गया। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर (Karl Nehammer) ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया और उनके लिए मंगलवार की रात रात्रिभोज का भी आयोजन किया। आज ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय अंदाज़ अपनाया गया और वो भी म्यूज़िक के ज़रिए।

ऑस्ट्रियाई संगीतकारों ने अलग अंदाज़ में पेश किया वंदे मातरम्

ऑस्ट्रिया के संगीतकारों ने आज पीएम मोदी के स्वागत में वंदे मातरम् पेश किया। ऑस्ट्रियाई संगीतकारों ने वंदे मातरम् की धुन को अलग अंदाज़ में पेश किया और पीएम मोदी को भी यह सुनकर अच्छा लगा।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी पहुंचे ऑस्ट्रिया, हुआ शानदार स्वागत