
बलूचिस्तान में गायब हुए लोगों की तस्वीरें दिखाते बलूची।(फाइल फोटो:ANI)
Balochistan Human Rights Violation: पाकिस्तान के बलूचिस्तान की एक बच्ची का वीडियो वायरल (Viral video Baloch girl) हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची की दर्द भरी आवाज़ ने दुनिया को झकझोर दिया है, और पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोल दी है। जिसमें वह कह रही है: 'मैं पाकिस्तान से नफरत करती हूँ और अपने बलूचिस्तान से प्यार करती हूँ, क्योंकि पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army Crimes) मेरे बलूच भाइयों को मार रही है और मेरे लोगों का अपहरण कर रही है।' वीडियो में बच्ची कह रही है,' पाकिस्तान हमें पढ़ने नहीं देता, हम पढ़ना और आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन वे हमें शिक्षित (Balochistan education crisis) होने की अनुमति नहीं देते।' पीओके में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छोटी बच्ची फातिमा बलूच के ये शब्द न केवल पाकिस्तान के दावों की पोल खोल रहे हैं, बल्कि यह भी बता रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान (Balochistan Crisis) में किस तरह से बलूचियों पर अत्याचार (Pakistan army atrocities) कर रही है, यहां तक कि मासूम बच्चों के दिल और दिमाग में भी उसके खिलाफ नफरत भर गई है।
पाकिस्तानी सेना की ओर से बलूचिस्तान में महिलाओं और बच्चों का अपहरण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय समुदायों में भय और असुरक्षा का माहौल है। पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूच नागरिकों की अन्यायपूर्ण हत्या कर रहा है ।पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में 76 स्कूलों पर कब्जा कर उन्हें सैन्य चौकियों में बदल दिया है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार संगठनों ने बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों पर चिंता व्यक्त की है और पाकिस्तान से इन अत्याचारों को रोकने की अपील की है। यह स्थिति न केवल बलूचिस्तान के निवासियों , बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। बलूचियों की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपेक्षा है कि वह पाकिस्तान पर दबाव बनाए, ताकि बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचारों को रोका जा सके और स्थानीय लोगों को न्याय मिल सके।
एक्सक्लूसिव इनपुट क्रेडिट: Baloch Human Rights Council, UN OHCHR Geneva रिपोर्ट 2024, और The Citizen Tanzania से प्राप्त विशेष आंकड़े व विवरण।
Published on:
22 May 2025 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
