Shiekh Hasina: एक और तख्तापलट झेल रहे बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने इन दिनों भारत में शरण ली हुई है। आरक्षण में कोटा सिस्टम के विरोध में शुरू हुई हिंसा तख्तापलट तक पहुंच जाएगी ये तो खुद शेख हसीना ने भी नहीं सोचा होगा। प्रदर्शनकारियों की मांग के बाद शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दिया और तुरंत भारत के लिए रवाना हो गईं। शेख हसीना और भारत की नजदीकियों को देखते हुए उन्होंने भारत में शरण लेने के बारे में सोचा, ये बात कई विशेषज्ञ कह रहे हैं तो वहीं कई लोग ये सवाल भी उठा रहे हैं कि बांग्लादेश, जो कि एक मुस्लिम देश है, वहां की प्रधानमंत्री ने दुनिया के किसी मुस्लिम देश में ना जाकर भारत में ही क्यों शरण ली? क्यों वो धर्मनिरपेक्ष देश भारत में आईं?