18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश में बाढ़ से 45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 13 लोगों की मौत

Bangladesh Floods: बांग्लादेश में बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। इस वजह से 45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Jul 2025, 2:39 PM IST

Floods in Bangladesh

Floods in Bangladesh (Photo - ANI)

जिस बांग्लादेश (Bangladesh) में कुछ दिनों पहले तक हिंसा और दंगों की आग लगी हुई थी, अब उसी बांग्लादेश में बाढ़ के पानी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। बांग्लादेश के करीब 12 जिलों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आ गई है जिससे लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं। बांग्लादेश में यह बाढ़ (Bangladesh Floods) ऐसे समय पर आई है जब देश में राजनीतिक उथल-पुथल अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुई है। ऐसे में नए अंतरिम लीडर मुहम्मद यूनुस के सामने इस बाढ़ की वजह से न सिर्फ राजनीतिक संकट, बल्कि एक बड़ा आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है, क्योंकि इससे निपटना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

45 लाख लोग प्रभावित

बांग्लादेश में आई इस बाढ़ की वजह से देश के करीब 45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों में बाढ़ की वजह से नदियों का स्तर भी बढ़ गया है, जो चिंता का विषय है।

8 लाख लोगों ने खोया अपना घर

बांग्लादेश में बाढ़ की वजह से लोग बेघर भी हो गए हैं। इस आपदा के कारण बांग्लादेश में अब तक 8 लाख लोगों ने अपना घर खो दिया है।

अब तक 13 लोगों की मौत

बांग्लादेश में बाढ़ के कारण अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि यह आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा चुकी है।

राहत कार्य जारी

बांग्लादेश में आई इस आपदा के देश की बीच आर्मी, नेवी, कोस्ट गार्ड्स, बॉर्डर गार्ड्स, फायर सर्विस, पुलिस और कई एनजीओ बचाव कार्य में जुट गए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। ज़रूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, जहाँ उनके लिए खाने और पानी समेत दूसरी ज़रूरत की चीज़ों का इंतज़ाम किया जा रहा है। अब तक करीब 1.9 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकार ज़रूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी दे रही है।

यह भी पढ़ें- जर्मनी में फेस्टिवल के दौरान एक शख्स में लोगों पर किया चाकू से हमला, 3 की मौत