22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक झटके में बदली नई दिल्ली की तैयारी, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का दौरा टला

Tarique Rahman visit to India: राष्ट्रपति भवन ने तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा बयान वापस लिया, बांग्लादेश PM का 23-24 अगस्त का भारत दौरा टला। जानें क्यों अटकी यात्रा और आगे क्या होगा।
2 min read
Google source verification
India-Bangladesh Relations

बांग्लादेश के PM तारिक रहमान और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (सोर्स: ANI)

Modi-Tarique Rahman meeting: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा की तैयारियां ठप पड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि 22 अगस्त को गार्ड ऑफ ऑनर की औपचारिक परेड नहीं होगी, क्योंकि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के स्वागत की पूरी रिहर्सल चल रही है, लेकिन कुछ घंटों बाद ही यह नोट वापस ले लिया गया।

जानकारी सामने आई कि राष्ट्रपति निवास की तरफ से निमंत्रण भेजे जा चुके थे। रात का भोज तय था। रेड कार्पेट भी बिछाई जा चुकी थी। माना जा रहा था कि 23 व 24 अगस्त के बीच बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान भारत का दौरा कर सकते हैं, लेकिन अब यह यात्रा फिलहाल रद्द हो चुकी है। दोनों देश अभी भी बातचीत कर रहे हैं कि अगस्त के अंत तक कोई नई तारीख निकाली जा सकती है या नहीं।

पर्दे के पीछे से बातचीत जारी

बांग्लादेश प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर के जरिए दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे बातचीत जारी है, ताकि इसी महीने के भीतर कोई नई तारीख निकाली जा सके। भारत की तरफ से एक अधिकारी ने बताया कि निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है और स्वागत की सारी तैयारियां भी हो चुकी हैं, अब फैसला बांग्लादेश की तरफ से आना बाकी है।

इस मामले में क्या है MEA का बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास कहने को कुछ नहीं है और कोई नई जानकारी मिलते ही मीडिया को बताया जाएगा। वहीं तारिक रहमान के प्रेस सचिव ए ए एम सालेह ने भी रॉयटर्स से कहा कि यात्रा को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

इससे कुछ दिनों पहले ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा था कि नई बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर उत्सुक है। त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों देशों की दोनों नेताओं की मुलाकात को जरूरी बताया। त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बस एक बात कही। हमें मिलना चाहिए। और आप मेरी तरफ़ से उन्हें बता सकते हैं कि उन्हें भारत के प्रधानमंत्री का भरोसा है कि जब बांग्लादेश के माननीय प्रधानमंत्री भारत आएंगे, तो उनका वैसा ही सम्मानजनक स्वागत होगा जिसके वे हकदार हैं।