
भारतीय मूल की रचना सचदेवा को माली में बाइडेन ने किया अपना राजदूत नामित
शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने जानकारी दी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी राजनयिक रचना सचदेवा कोरहोनेन को माली में अपना दूत नामित किया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी राजनयिक रचना सचदेवा कोरहोनेन को माली में अपना दूत नामित किया है। इस समय कोरहोनेन अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो में उप सहायक सचिव तथा कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो में उप सहायक सचिव तथा कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। कोलंबो स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रबंधन प्रकोष्ठ का उन्होंने नेतृत्व संभाला था और वाशिंगटन में प्रबंधन के अंडर सेक्रेटरी के विशेष सहायक के तौर भी पर कार्य किया है।
कोरहोनन ने कंप्यूटर विज्ञान और गणित में अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की और स्टेट डिपार्टमेंट में शामिल होने से पहले AT&T, IBM के साथ-साथ इंटरनेट स्टार्टअप जेड के लिए कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम किया। अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट पर उसके प्रोफाइल के अनुसार, वह न्यू जर्सी के फ्लेमिंगटन से है।
यह भी पढ़ें: नाश्ते में हो गया था नमक ज्यादा, तो पति ने गला घोंटकर कर दी हत्या
बता दें, बाइडन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उनकी इच्छा भारतीय-अमेरिकी राजनयिक पुनीत तलवार को मोरक्को, जबकि भारतीय मूल की राजनीतिक कार्यकर्ता शेफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड में अपना राजदूत नियुक्त करने की है।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया नमो ऐप पर परीक्षा पर चर्चा की जानकारी
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व पीएम राजा परवेज अशरफ चुने गए नए स्पीकर
Published on:
16 Apr 2022, 4:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.