नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने हादसे में दुख जताया है। उन्होंने ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया, "नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन के कारण दो बसों के नदी बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट, देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।"