Pakistan: पाकिस्तान की सरकार के अहम साथियों ने पहली बार खुलेआम कहा है कि इस साल हुए पाकिस्तान के चुनाव में जमकर धांधली हुई। ये बयान पाकिस्तान की सरकार के साथी PPP के नेता बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) ने दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के चुनाव (Pakistan Elections) में पारदर्शिता की काफी कमी थी। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी यानी PPP के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने 2024 के आम चुनावों की पारदर्शिता की आलोचना करते हुए उन्होंने उन दावों का खंडन किया कि 8 फरवरी के चुनावों में पाकिस्तान के इतिहास में सबसे बड़ी धांधली देखी गई। गौरतलब है कि यही आरोप पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और अदियाला जेल में बंद इमरान खान (Imran Khan) लगा रहे थे। ऐसे में पाकिस्तान के मामलों के जानकारों का कहना है कि इस मुद्दे पर इमरान खान को बिलावल भुट्टो का साथ मिलता दिख रहा है। क्वेटा में मीडिया से बातचीत करते हुए बिलावल ने कहा कि राजनेताओं को इस बात पर सहमत होने की जरूरत है कि चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए और नतीजे को भी स्वीकार किया जाना चाहिए।