पाकिस्तान (Pakistan) में बम धमाका (Bomb Blast) होना कोई असामान्य बात नहीं है। अक्सर ही पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों पर बम धमाकों के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला पाकिस्तान में आज, मंगलवार, 15 अप्रैल को सामने आया है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत के मस्तुंग (Mastung) जिले में आज बम धमाका हुआ है। यह धमाका दश्त रोड पर पुलिस के एक व्हीकल को निशाना बनाते हुए किया गया।