
Floods in Brazil
ब्राज़ील (Brazil) के साउथर्न राज्य रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) में मूसलाधार बारिश के फिर से शुरू होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। पिछले कई दिनों से राज्य में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की से लोगों को परेशानी हो रही है और इसमें किसी भी तरह की राहत नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं, इस वजह से राज्य में मरने वालों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है।
मरने वालों की संख्या पहुंची 147
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मरने वालों की संख्या 147 पहुंच गई है। मरने वालों के आंकड़े में अभी और इजाफा होने की भी आशंका जताई जा रही है।
127 लोग अभी भी लापता
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से अभी भी करीब 127 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
806 लोग घायल, करीब 5 लाख विस्थापित
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से करीब 806 लोग घायल हो गए हैं। साथ ही करीब 5 लाख लोग इस वजह से अपना घर खो चुके हैं और विस्थापित हो चुके हैं।
करीब 15,00,000 लोग प्रभावित
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से अब तक करीब 15,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
अभी भी फंसे हैं दर्जनों लोग
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से दर्जनों लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें- भारत की बांग्लादेश में चीन को झटका देने की तैयारी, ड्रैगन के हाथ से फिसल सकता है यह प्रोजेक्ट..
Updated on:
14 May 2024 11:24 am
Published on:
14 May 2024 11:24 am
