
Floods in Rio Grande do Sul of Brazil
ब्राज़ील (Brazil) के साउथर्न राज्य रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) में मूसलाधार बारिश के फिर से शुरू होने के बाद लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं। पिछले कई दिनों से राज्य में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की से लोगों को परेशानी हो रही है और इसमें किसी भी तरह की राहत नहीं मिल रही है। कुछ दिन के लिए बारिश रुकी, पर फिर शुरू हो गई। इससे राज्य में स्थिति काफी बिगड़ गई है। इतना ही नहीं, इस वजह से राज्य में मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।
मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 149
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मरने वालों का आंकड़ा 149 हो गया है। मरने वालों के आंकड़े में अभी और इजाफा होने की भी आशंका जताई जा रही है।
806 से ज़्यादा लोग घायल, करीब 5 लाख विस्थापित
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से 806 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। साथ ही करीब 5 लाख लोग इस वजह से अपना घर खो चुके हैं और विस्थापित हो चुके हैं।
करीब 15,00,000 लोग प्रभावित
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से अब तक करीब 15,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
अभी भी फंसे हैं दर्जनों लोग
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से दर्जनों लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।
127 लोग अभी भी लापता
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से अभी भी करीब 127 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
सड़कें जलमग्न
रियो ग्रांडे डो सुल में बाढ़ के पानी से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। लगातार बारिश की वजह से स्थिति वैसी ही बनी हुई है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें- इंफोसिस को झटका, कनाडा सरकार ने लगाया 82 लाख का जुर्माना
Updated on:
15 May 2024 04:32 pm
Published on:
15 May 2024 04:32 pm
