
ब्राजील में लाइव कैमरे के सामने रिपोर्टर से लूटपाट और हमला। (फोटो: सोशल मीडिया से स्क्रीन शॉट.)
Brazil live reporter attack : ब्राजील में टीवी गैज़ेटा (TV Gazeta) नामक न्यूज चैनल की एक महिला पत्रकार ब्रुना जिमेनेस (Bruna Jimenes) जब लाइव कैमरे के सामने रिपोर्टिंग कर रही थी और अकेली रह गई कि तभी एक युवक ने झपट्टा मार कर उसका मोबाइल ले लिया, इस दौरान चीखने-चिल्लाने पर युवक ने उसका पीछा कर उस पर गोली (Brazil live reporter attack ) भी चलाई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई। उस वक्त यह घटना ब्राजील के लाइव टीवी प्रोग्राम में प्रसारित हो रही थी। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने उस महिला को लूट लिया, जबकि दूसरा हथियारबंद आदमी उसके पीछे-पीछे भाग रहा था। जब घटनास्थल पर फायरिंग (journalist shot in Brazil) हुई तो माहौल और खतरनाक हो गया। फायरिंग के कारण लोग खौफजदा हो गए। वीडियो पुराना लग रहा है, लेकिन अब यह वायरल हो गया है।
यह घटना दिखाती है कि सुरक्षा के बिना कोई भी पत्रकार कितना असुरक्षित हो सकता है, खासकर जब वह लाइव कवरेज कर रहा हो। यह मामला न केवल पत्रकारों की सुरक्षा पर सवाल उठाता है, बल्कि समाज में बढ़ती हिंसा और अपराध को भी उजागर करता है।
इस वीडियो की खासियत यह है कि यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक अहम सुबूत साबित हो सकती है।
दुनिया भर के पत्रकारों का कहना है कि यह हमला केवल एक पत्रकार पर नहीं, बल्कि पूरी मीडिया फ्रीडम और सुरक्षा पर हमला है। ऐसे मामलों से देश में पत्रकारिता के माहौल पर भी असर पड़ता है।
Updated on:
1 Aug 2025, 10:38 PM IST
Published on:
1 Aug 2025, 10:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.