18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक समय दुनिया पर राज करने वाले इंग्लैंड में आज लोगों की मानसिक स्थिति बेहद खराब, अंग्रेजी बोलने वाले देशों से दूसरे देशों का हाल बढ़िया

Unhappy UK: एक समय था जब इंग्लैंड दुनिया के कई देशों पर राज करता था। पर आज इंग्लैंड के लोगों की मानसिक स्थिति बेहद ही खराब है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Mar 2024, 4:30 PM IST

unhappy_woman.jpg

Frustrated woman

कौन भूल सकता है उस समय को जब इंग्लैंड (England) दुनिया के कई देशों पर राज करता था। इन देशों में भारत भी शामिल था। इन देशों से जाने के बाद भी इंग्लैंड खाली हाथ नहीं, बल्कि ढेर सारा खजाना लूट कर गया था। लंबे समय से इंग्लैंड को काफी संपन्न माना जाता रहा है। इंग्लैंड यूके (UK) का ही हिस्सा है और यूके की गिनती विकसित देशों में होती है। लेकिन इसके बावजूद यूके में लोग उतने खुश नहीं हैं। हाल ही में आए एक सर्वे ने इसी से जुड़ा एक चौंका देने वाला खुलासा किया है।


खराब मानसिक स्थिति से जूझ रहे हैं लोग

हाल ही में एक सर्वे आया है। इस सर्वे के अनुसार यूके में लोगों की मानसिक स्थिति काफी खराब चल रही है। यह सर्वे 71 देशों के करीब 4 लाख लोगों से बात करने के बाद किया गया और इस सर्वे के अनुसार यूके के लोग दुःख और खराब मानसिक स्थिति के मामले में नीचे से दूसरे स्थान पर है। यानी कि यूके में रह रहे लोग खुश कम, गमगीन ज़्यादा हैं। साथ ही उनकी मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। वहीँ बात अगर तनाव से जूझ रहे लोगों के प्रतिशत की करें, तो इस मामले में यूके के लोग सबसे नीचे हैं। हालांकि यह सभी लोगों पर लागू नहीं होता, पर सर्वे के अनुसार आए आंकड़ों से यूके के औसतन लोगों पर यह लागू होता है।

यूके से नीचे सिर्फ एक ही देश

खराब मानसिक स्थिति और दुःख के माहौल में रहने के मामले में इस सर्वे के अनुसार सिर्फ एक ही देश यूके से पीछे है। क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वो देश कौनसा है? हम बताते हैं। उस देश का नाम है उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan)।


अंग्रेजी बोलने वाले देशों से दूसरे देशों का हाल बढ़िया

इस सर्वे के अनुसार ऐसे कई देश इस लिस्ट में ऊपर हैं जहाँ अंग्रेजी मुख्य भाषा का तौर पर नहीं बोली जाती।

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान का गियर हुआ खराब, रनवे से फिसला