रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले दुनियाभर में ही बढ़ रहे हैं और इनमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। रोड एक्सीडेंट्स में इजाफा दुनियाभर के लिए ही एक गंभीर विषय है, क्योंकि हर साल कई लोग इस वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। रोड एक्सीडेंट का ऐसा ही एक मामला आज, बुधवार, 26 फरवरी को थाईलैंड (Thailand) में सामने आया है। थाईलैंड के प्राचिनबुरी (Prachinburi) प्रांत में नादी (Nadi) जिले में यात्रियों से भरी एक बस पलटकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा तड़के सुबह करीब 3 बजकर 20 मिनट पर हुआ।