उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि मेरा पद छोड़ना मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है। अपने शेष कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। वहींं कमला हैरिस के नामांकन के लिए समर्थन जुटाने के लिए कॉल करना शुरू कर दिया गया है। हैरिस को 3,936 डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों में से 1,969 के समर्थन की आवश्यकता है।