
Canadian PM Justin Trudeau's plane breaks down again
कनाडा (Canada) के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) 26 दिसंबर को अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए जमैका (Jamaica) गए थे। कनाडाई पीएम क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न मनाने अपने परिवार के साथ जमैका गए थे। पर वापस आने से पहले उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उनके साथ पहले भी हो चुका है। जमैका से हाल ही में ट्रूडो को अपने परिवार के साथ वापस कनाडा लौटना था पर उड़ान भरने से पहले ही उनका विमान खराब हो गया। ऐसे में ट्रूडो को एक और दिन जमैका में रुकना पड़ा। इस स्थिति में कनाडा के रक्षा विभाग को ट्रूडो के लिए एक लग विमान भेजना पड़ा।
ट्रूडो की फिर हुई किरकिरी
ट्रूडो का विमान ख़राब होने की वजह से उनकी एक बार फिर किरकिरी हो गई। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। इससे पहले भी ट्रूडो की किरकिरी हो चुकी है और वो भी विमान ख़राब होने की वजह से ही।
भारत में भी हुआ था विमान खराब
इससे पहले भी ट्रूडो का विमान खराब हो चुका है। ट्रूडो के साथ ऐसा भारत में हुआ था। सितंबर में जब कनाडाई पीएम G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए थे तब वापस जाते समय उनका विमान भारत में ही ख़राब हो गया था। इस वजह से ट्रूडो को 2 दिन ज़्यादा भारत में रहना पड़ा था। ऐसे में कनाडा की सेना के विमान को ट्रूडो को लेने के लिए भारत आना पड़ा था।
Published on:
6 Jan 2024, 3:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.